Let’s travel together.

कलेक्टर लवानिया की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक हुई संपन्न 

0 72

भोपाल का देश – प्रदेश में लिंगानुपात संतोषजनक

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। कलेक्टर लवानिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में टीम गठित कर सभी संस्थानों की जाँच की जाए। उन्होंने साथ ही आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित करने भी कहा।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों एवं जिले की स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2018-21) की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल जिले में पिछले 5 सालों में जन्म लिये शिशुओं में 1000 लड़कों पर 1261 बालिकाओं का जन्म हुआ है। जन्म के समय लिंगानुपात में भोपाल जिले की यह स्थिति प्रदेश एवं देश के कई राज्यों से कहीं ज्यादा बेहतर है।


इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पी.सी.पी.एन.डी. टी. अधिनियम का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। मॉनिटिरिंग के लिए भोपाल में समय-समय पर डिकॉय ऑपरेशन किये जायें। एक्ट का उल्लंघन करने वाले को प्रावधानों के अनुसार कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों एवं महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वालंबन, सुरक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें।
बैठक में विधि विभाग, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत राज विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811