Let’s travel together.

यूनानी चिकित्सा पद्धति में नवीन शोध निरंतर हो 

110

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति में निरंतर शोध किये जाने की आवश्यकता है। नवीन शोध से ही रोगियों का बेहतर इलाज किया जा सकता है। राज्य मंत्री कावरे मंगलवार को भोपाल के हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय (स्वशासी) यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय की साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर भी मौजूद थीं।

प्राचार्य डॉ. मेहमूदा बेगम ने बताया कि पंडित खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान परिसर में शासकीय यूनानी चिकित्सालय महाविद्यालय के पास लगभग 5.25 करोड़ रूपये की लागत से कन्या छात्रावास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, प्रयास किया जा रहा है कि छात्रावास 1 जुलाई 23 से प्रारंभ हो जाय। बताया गया कि यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में इस वर्ष से पीजी कोर्स प्रारंभ हो गये हैं। अब महाविद्यालय में नवीन शोध कार्य में तेजी आयेगी। प्रदेश में यूनानी पद्धति का एक सरकारी कॉलेज और तीन महाविद्यालय प्राइवेट सेक्टर में संचालित हो रहे हैं। बैठक में राज्य मंत्री कावरे ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने बजट की समीक्षा की और प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करने के लिए कहा। आयुष आयुक्त श्रीमती वायंगणकर ने कॉलेज और निर्माणाधीन हॉस्टल में अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्व-रोजगार के अवसर जुटाने के लिए ठोस प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। बैठक में महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811