Let’s travel together.

पीएम मोदी ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

122

बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। पीएम जैसे ही कर्नाटक के मांड्या पहुंचे, एक रोड शो के दौरान उनका फूलों से शानदार स्वागत किया गया।इसके बाद पीएम ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया।यह एक्सप्रेसवे 118 किलोमीटर लंबा है जिसे लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है।पीएम मोदी ने जैसे ही मांड्या में रोड शो करना शुरू किया, लोगों ने उनका स्वागत फूल बरसाकर किया।

पीएम को देखते ही सभी तरफ से लोग फूल बरसाने लगे, जिससे उनकी गाड़ी फूलों से भरी दिखी। इस बीच मोदी ने भी लोगों पर फूल वापिस बरसाए।एक्सप्रेसवे के बनने से अब बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे से घटकर 75 मिनट हो जाएगा। इस परियोजना में NH-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूर खंड को 6 लेन का बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री अपने कर्नाटक दौरे पर 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।पीएम कई नई परियोजनाओं का तोहफा राज्य के लोगों को देंगे।पीएम मोदी होसपेटे रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे जिसे हम्पी स्मारकों के अनुरूप बनाया गया है।पीएम मोदी इसके बाद मैसूरु-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किलोमीटर में फैले इस परियोजना को लगभग 4130 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रा के समय को लगभग 5 से केवल 2.5 घंटे तक कम करने में मदद करेगी।

इससे पहले नितिन गडकरी ने ट्विटर पर इस कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने बताया कि बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे के निर्माण में NH-275 का एक हिस्सा, चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास और ओवरपास का विकास भी शामिल है।एक अलग ट्वीट में गडकरी ने कहा कि इस कनेक्टिविटी परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन क्षमता बढ़ेगी।मंत्री ने ट्वीट किया, “इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करना है, जिससे उनकी पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिले।”

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811