Let’s travel together.

नोकर ने मालिक के घर से चुराए 20 लाख 50 हजार रुपए,आरोपी गिरफ्तार 20 लाख 09 हजार रुपए बरामद

0 94

 

-आरोपी का जीजा फरार

विदिशा। थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी विट्ठल दास  द्वारा दिनांक 26 मई  को घर से काम करने वाले सेवक द्वारा करीब 20 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर ले गया है जो रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में टी.आई. आशुतोष सिंह को टीम गठित कर टीम को पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वीडियो फुटेज में पाया की नोकर द्वारा लाल रंग के थैले में रखे रुपए चोरी कर ले गया है नौकर के पतारसी करने के प्रयास किए गए ।

27 मई को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि नौकर अपने घर मुखर्जी नगर आया है जो सूचना पर नौकर के घर से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर बताया कि आरोपी के जीजा फूलबाबू यादव के कहने पर कि तू बड़े सैठ के यहाँ काम करता है वह से कोई लंबा हाथ मार ले । जो नोकर द्वारा अपने जीजा फूलबाबू के कहने पर चोरी करना बताया नोकर से नगदी बीस लाख नो हजार  रूपये जप्त किये मामले में सेवक का जीजा आरोपी फूलबाबू यादव फरार है मामले में विवेचना जारी है ।

*विशेष भूमिकाः-* थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, प्र.आर. राकेश लोधी, प्र.आर. कैशव शर्मा, आर. अजय सिकरवार, आर. संदीप जाट, आर. राजेश रघुवंशी, सैनिक राजपाल, म. सै मीना श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811