मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुल्हाड़ीया गांव के ढोला घाट हनुमान मंदिर के सामने ओमनी ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा से भोपाल जा रहे पति-पत्नी को पीछे से आ रही ओमनी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी दोनों गाड़ी से उछलकर रोड पर गिर गए दोनों को मामूली सी चोट आई है ओमनी गंजबासौदा से भोपाल जा रही थी पति-पत्नी विदिशा से भोपाल जा रहे थे ओमनी के आगे मोटरसाइकिल चल रही थी जैसे ही ढोला घाट हनुमान मंदिर पर पहुंचे तो ओमनी ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए हालांकि दोनों वाहन चालकों में समझौता होने के कारण किसी ने दीवानगंज चौकी पर किसी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861