Let’s travel together.

बाइक सवारों ने दो युवकों पर तेजधार हथियार से किया हमला

83

सोशल मीडिया पर शुक्रवार की सुबह से एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार युवक पैदल जा रहे युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करते दिख रहे हैं। यह वीडियो पंजाब के लुधियाना के गिल रोड स्थित राधा स्वामी रोड का है और होली के दिन का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि दो युवक पैदल जा रहे हैं और बाइक सवार युवकों के साथ उनकी किसी बात पर बहस हो जाती है। इसी दौरान बाइक सवार युवक नीचे उतरते हैं और अचानक से दोनों युवकों के साथ मारपीट करने लगते हैं। इसी दौरान एक युवक तलवार से पैदल जा रहे दोनों युवकों को हमला करता है। दोनों ही युवक जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसी दौरान आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद दोनों युवकों को इलाके के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811