Let’s travel together.

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0 121

जन सेवा मित्रों द्वारा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कलेक्टर के निर्देश

 देवेन्द्र कुमार जैन  मुरैना

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के रिसर्च एसोसिएट मनाली शर्मा के मार्गदर्शन में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता की विकास से जुड़ी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई पहल मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत जनसेवा मित्रों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के सात ब्लॉक से 105 जनसेवा मित्रों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया।


प्रशिक्षण के समापन सत्र में कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जन सेवा मित्रों से उनके प्रशिक्षण संबंधी अनुभव जाने। साथ ही सभी जनसेवा मित्रों को संबोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि जन सेवा मित्र जनता और शासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हें प्रशासन के साथ मिलकर जनता के हित में कार्य करना है। इस प्रशिक्षण में जिला पंचायत के सीईओ, अतिरिक्त जिला पंचायत के सीईओ, एडीएम , डीपीएम, डीपीओ , सीएम फेलो, पिरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो तनुजा बहुगुणा आदि की मंच पर मौजूदगी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811