Let’s travel together.

सनकी बॉयफ्रेंड ने लड़की के सीने पर ब्लेड से लिख दिया अपना नाम, बाल जलाए

45

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सिरफिरे बॉयफ्रेंड ने छात्रा के सीने पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया, ताकि वो किसी से शादी न कर सके। इसके साथ ही लाइटर से बाल भी जलाए। पीड़िता के पिता का दर्द पुलिस के सामने फूट पड़ा। पिता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि बेटी के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। हुक्काबार में भी बेटी से रेप किया और उसके दोस्तों ने भी रेप की कोशिश की। पुलिस ने रविवार की रात आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बर्रा थाना क्षेत्र स्थित रहने वाले दंपती पेशे से डॉक्टर हैं। पति-पत्नी कानपुर देहात के एक हॉस्पिटल में तैनात हैं।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी 16 वर्ष की है। उसके इंस्टाग्राम दोस्त विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी हुक्काबार में बुलाया। वहां पर उसे हुक्का पिलाया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। विनय ठाकुर के दोस्तों ने भी बेटी के साथ रेप करने का प्रयास किया। आरोपियों ने दांतों से काटा है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि 16 साल की इकलौती बेटी है। कुछ साल पहले विनय ठाकुर नाम के युवक से बेटी की दोस्ती हो गई। उस युवक ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो लोकलाज के डर से बेटी को 2020 में कोटा पढ़ाई करने के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि विनय बेटी का पीछा करते हुए कोटा पहुंच गया था। उसने धमकी देकर बेटी को होटल में बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की थी। किसी और से शादी न कर सके, इसलिए उसके सीन पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया था। लाइटर से बाल जला दिए थे। उसने बेटी का बैंक खाता हैक कर रखा है, जो पैसा खाते में डालते थे, वो निकाल लेता था। उसने बेटी के लैपटॉप और मोबाइल को बेंच दिया, जिसकी वजह से अवसाद में चली गई तो उसे वापस बुला लिया।
विनय ठाकुर ने बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। बीते शुक्रवार को उसने बेटी को कर्रही स्थित एमजी हुक्काबार में बुलायाकर रेप किया। अमन सेंगर, अजय ठाकुर समेत पांच अज्ञात ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सभी पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रेप का आरोपी विनय ठाकुर मूलरूप से कानपुर देहात के गजनेर स्थित करसा गांव का रहने वाला है। विनय ठाकुर की मां गीतादेवी करसा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। विनय ठाकुर का गांव में भी रिकॉर्ड खराब है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में  संगोष्ठी आयोजित     |     पहलगाम नरसंहार के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गये नारे     |     पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     पहलगाम: गांव गांव उठ रही आक्रोश की आवाज     |     अंबाडी में पुराने ट्यूबवेल,और कुएं सूखे ,गांव में पानी जलसंकट गहराया     |     पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दीवानगंज ने की निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था     |     बंदरों की हुड़दंग से टीन सेट गिरा जमीन पर ,बड़ी अनहोनी टली     |     भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह का सांची में भव्य स्वागत     |     कृतिका के यूपीएससी चयन पर चौरासी क्षैत्र महिला सभा ने सम्मान पत्र भैट कर मनाई खुशियां     |     वन विभाग की बड़ी कार्यवाही भूसा बनाने वाली मशीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811