रायसेन। जिले की बेगमगंज तहसील के ग्राम सुनहरा के ग्रामीण गले में दर्द होने पर गांव में उपचार करने वाले एक झोलाछाप द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
-सुनेहरा गांव निवासी वृंदावन लोधी करहोला गांव में डॉ शंकर लोधी के पास करीब 1 सप्ताह से अपनी पत्नी का हाथ पैरों में दर्द का उपचार करा रहे थे इसी दौरान वे शनिवार

की शाम डॉक्टर के पास पत्नी का उपचार कराने पहुंचे तो उन्होंने अपना उपचार कराने के लिए डॉक्टर से कहा कि गले में दर्द हो रहा है जिस पर डॉक्टर ने उन्हें भी एक इंजेक्शन लगा दिया इंजेक्शन लगते ही वृंदावन लोधी बेहोश होकर बैंच से नीचे गिर पड़े तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी मुन्नी बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉ शंकर लोधी के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पीएम कराया है।
यहां आपको बता दें कि झोलाछाप डॉक्टरों का जाल गांव-गांव फैला हुआ है जो बिना डिग्री के लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।