Let’s travel together.

जनपद पंचायत के उपयंत्री को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0 793

इंदौर।प्रदेश की नौकरशाही में लगता है भ्रष्टाचार नस नस में दौड़ रहा है ! प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस लगभग रोज ही भ्रष्टाचारियो को अपनी गिरफ्त में ले रहा है बाबजूद इसके भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी कम होने का नाम ही नही ले रहे है।
इसी तारतम्य में इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने  जनपद पंचायत के उपयंत्री को 4 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार है। आरोप है कि उपयंत्री ने फरियादी से प्लॉट का नक्शा पास कराने के एवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी और सौदा 4 हजार में तय हुआ था। इंदौर लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रदेश में समय – समय पर तमाम लोकायुक्त कार्रवाईयां सामने आती है, जिसमे कई सरकारी नुमाइंदे ऐसी कारगुजारियां करते पकड़े जाते है, जो उन्हें ये बताने के लिए काफी होती है कि वो एक जिम्मेदार कुर्सी के गैरजिम्मेदार नुमाइंदे है। इंदौर में अब इसी कड़ी में एक और सरकारी नुमाइंदे का नाम जुड़ चुका है।कल देर शाम को इंदौर में एक भ्रष्ट अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ धरदबोचा है। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जनपद पंचायत इंदौर में पदस्थ उपयंत्री विजय परिहार को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811