तहसीलदार का किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल,कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया बाबू को किया निलंबित
रायसेन ।जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर अरविंद दुबे ने तहसीलदार को हटा दिया है। जबकि कर्मचारी निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर अरविंद दुबे ने जी मीडिया को बताया किरायसेन जिले में मोतीलाल अहिरवार उदयपुरा के नए तहसीलदार होंगे। तहसीलदार उदयपुरा शत्रुघन सिंह को जिला कार्यालय (भारत निर्वाचन) में पदस्थ किया है। जबकि ओम प्रकाश मोंगिया सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय उदयपुरा को सस्पेंड कर दिया है।
उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों ने तहसीलदार से शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नही होता आपके बाबू खुले आम पैसे ले रहे हैं तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नही करा सकते।
बाइट – अरविंद दुबे कलेक्टर रायसेन