Let’s travel together.

हर्षोल्लास से मनाई जाएगी आज संत रविदास जयंती

0 380

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची नगर में संत रविदास जी की 645 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी इस संबंध में नगर में समीति पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग की अपील की । इस अवसर पर कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के भाग लेने की भी संभावना है तथा आसपास क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की भी संभावना है इस अवसर पर संत रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा ।
जानकारी के अनुसार नगर में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी तथा 16 फरवरी को कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है संत रविदास समीति पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने घर घर जाकर लोगों को सहयोग की अपील की है इस अवसर पर नगर में चल समारोह आयोजित किया जाएगा जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संत रविदास धर्मशाला पहुंचेगा । धर्मशाला में संत रविदास जी का मंदिर भी बनाकर तैयार हो चुका है तथा इस अवसर पर संत रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी के शामिल होने की भी संभावना है । सांची के आसपास से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है कार्यक्रम में शामिल होने समीति पदाधिकारी सदस्यों द्वारा घर घर पहुंच कर पम्पलेट बांटने का काम जारी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811