Let’s travel together.

गेहूं बेचने के पंजीयन की तारीख बढ़ी:पिछले साल से कम रजिस्ट्रेशन, इसलिए 5 मार्च तक बढ़ाई तारीख

0 93

शिवलाल यादव रायसेन

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 28 फरवरी नहीं, अब बल्कि 5 मार्च हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक कम ही किसान पंजीयन करा पाए हैं। जिसे देखते हुए पंजीयन की तारीख को 6 दिन और आगे बढ़ाया गया है। 5 मार्च तक भी किसानों ने पंजीयन नहीं कराया तो वे समर्थन मूल्य पर उपज नहीं बेच पाएंगे। वहीं सरकार ने चना, मसूर और सरसों के पंजीयन के लिए समय सीमा 10 मार्च तक बढ़ा दी है। जिला फ़ूड अधिकारी आरएम सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 67 हजार 142 किसानों ने गेंहू बेचने और 19 हजार 606 किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन कराया है। सरसों के लिए 298 और मसूर के लिए 15 किसानों ने पंजीयन कराया है।
गौरतलब है कि शासन द्वारा गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अब तक जिले में 67 हजार 142 किसानों के ही पंजीयन हो सके हैं। सोमवार मंगलवार को भी पंजीयन कराने का सिलसिला जारी था। एक दिन में 1000 किसान और जिलेभर में पंजीयन हो जाएंगे। पंजीयन केंद्रों पर किसानों की आवाजाही बढ़ रही है। लेकिन पंजीयन के आंकड़े उजागर कर रहे हैं कि सैकड़ों किसान अब तक केंद्रों तक नहीं आ सके हैं। शासन ने अब तक गेहूं खरीदी की तारीख तय नहीं की है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं। कि 25 मार्च के बाद खरीदी शुरू हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811