Let’s travel together.

एसडीओपी की छापामार कार्यवाही से सटोरियों में मचा हड़कंप,लाज मालिकों में भी खलबली

0 91

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांचीजैसे विश्व विख्यात  स्थल पर बढ रहे अवैध कारोबारियों के हौसले दिनों दिन बुलंद हो रहे हैं अवैध गतिविधियों की सूचना पर एसडीओपी ने दलबल छापामार कार्यवाही की जिससे लाज मालिकों को चेतावनी दी गई तो दूसरी ओर 6 सटोरियों को सट्टा खेलते रंगे हाथों धर दबोचा जिससे अनैतिक गतिविधियों को चलाने वालों मे हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर देशी विदेशी पर्यटकों का लगातार आना जाना लगा रहता है इस स्थल पर अनमोल धरोहर को सुरक्षित किया गया है इस कारण यह नगर एक संवेदनशील माना जाता है । परन्तु कुछ समय से इस नगर में अनैतिक गतिविधियों ने सर उठा रखा है तथा समय समय पर पुलिस ने लगाम लगाने के प्रयास किए हैं तथा अनेक बार प्रकरण दर्ज किए परन्तु पुलिस की आंखों से बचते हुए अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले इस स्थल की छवि को धूमिल करने जुटे हुए थे कि सूचना पाते ही एसडीओपी अनिता प्रभात शर्मा ने अपने दलबल सहित छापामार कार्यवाही की तथा नगर की लाज होटलों में तलाशी ली गई परन्तु होटलों में तो कुछ हाथ नहीं लगा जिससे होटल संचालकों को उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार से अनैतिक गतिविधियां इस स्थल पर न चले यदि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियां पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जायेगी इसके पश्चात उन्होंने सटोरियों पर नकेल कसने छापामार कार्रवाई की इस कार्यवाही में पुलिस के हत्थे तो सटोरियों को सट्टा खेलते हिरासत में लिया गया तथा उन पर सट्टा प्रकरण दर्ज किया गया । जिससे सटोरियों में हड़कंप मच गया तथा होटल लाज संचालकों में भी घबराहट बढ गई । हालांकि नगर में चर्चित होटल लाजो में अवैध गतिविधियों को खुलेआम अंजाम दिया जाता है तथा जुआ सट्टा खेलते लगाते लोगों को आसानी से देखा जा सकता है ।

बताया जाता है इन अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों के हाथ इतने लंबे हो चुके हैं कि वह राजनीति के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों का श्रेय मिल जाता है तथा खुलेआम अवैध गतिविधियों में शामिल लोग खुलेआम इस स्थल को अवैध गतिविधियों का अड्डा बना डालते हैं परन्तु इन अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालों पर राजनीतिज्ञों श्रेय मिला रहता है जिससे इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने प्रशासन लाचार हो जाता है यही कारण है इस स्थल की छवि देश विदेश में दागदार हो रही है जब जब नवागत अधिकारी आते हैं तब तब इन पर लगाम लगानी शुरू हो जाती है इसके बाद फोनों की गड़गड़ाहट से प्रशासन लाचार बन कर रह जाता है कहीं न कहीं इस स्थल पर चलने वाली अनैतिक गतिविधियां नगर में हमेशा चर्चित बनी रहती है परन्तु लाचार प्रशासन मात्र चेतावनी देने तक सिमट कर रह जाता है । अब एक बार फिर लोगों में आशा जगी है कि नवागत एसडीओपी इस स्थल से अनैतिक गतिविधियों को उखाड़ फेंकने में कितनी सफल हो पाती है । एसडीओपी अनिता प्रभात शर्मा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक राजेश बडगूजर राजू यादव प्रधान आरक्षक केदारसिंह आर, शैलेन्द्र महिला आरक्षक कविता सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811