Let’s travel together.

साजिद खान संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा

65

बिग बॉस 16 का हिस्सा रही सौंदर्या शर्मा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो सौंदर्या शर्मा की साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर सौंदर्या और साजिद खान की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

28 साल की सौंदर्या शर्मा बिग बॉस में गौतम विग के साथ अपने रिश्ते और ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में रही थीं। वहीं, 52 साल के साजिद खान मंडली के साथ नजर आते थे। हालांकि शो में साजिद और सौंदर्या का भी एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, अब अफेयर की खबरें सामने आने के बाद सौंदर्या ने इस पर नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर इनपर दुख जताया है।

एक इंटरव्यू के दौरान सौंदर्या शर्मा ने अफेयर की खबरों को झूठा बताया और कहा कि इन खबरों से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इन झूठी खबरों से बहुत निराश हूं। मेरा नाम साजिद खान के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने हमेशा उन्हें एक एक दोस्त, एक मेंटर और बड़े भाई के रूप में देखा है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज के दौर में भी महिलाओं का नाम इस तरह लिंक करके खबरें बना दी जाती हैं। समय आ गया है कि समाज हमें इस छोटी सोच से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं। समाज को इस पर फोकस करने की जरूरत है कि हम क्या हासिल कर रहे हैं।’

वहीं, साजिद खान ने भी सौंदर्या शर्मा के साथ नाम जोड़े जाने पर रिएक्शन दिया और कहा कि इन खबरों से वह भी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सौंदर्या उनकी छोटी बहन की तरह है और वह इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सौंदर्या शर्मा साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि साजिद की फिल्म के गाने में दिखाई देंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने थैंक गॉड में कैमियो किया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811