Let’s travel together.

पुलिस कंट्रोल रूम में सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन

0 115

 

पुलिस कंट्रोल रूम में डॉक्टर ने प्रैक्टिस के माध्यम से बताया दुर्घटना के बाद कैसे बचाएं मरीज की जानरायसेन। पुलिस कंट्रोल रूम में आज सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, डॉक्टर एके शर्मा, सहित नगर निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू आदि पुलिस अधिकारियों

को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ साकेत वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद मरीज की कैसे जान बचाई जा सकती है। इस पर उन्होंने एक पुलिसकर्मी दुर्गेश राजपूत को लेटा कर प्रैक्टिस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद 120 बार कम से कम छाती को किस तरह दवाएं। उन्होंने पहले फिंगर, उंगलियों के माध्यम से पूरी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में कहा कि ग्वालियर में एक एक्सीडेंट हुआ था। जहां पर एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने तत्काल उसे सीपीआर करके उसकी जान बचाई थी। सीपीआर की जानकारी सभी को होना चाहिए। इसी उद्देश्य से मीडिया बंधु, परिवार के बंधु, पुलिस सभी को इसकी जानकारी होना चाहिए। आज इसी की ट्रेनिंग सिविल

सर्जन और हृदय रोग विशेषज्ञ के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके लिए हमने करीब 5 से छे थाने लाइन के लोगों को बुलाया और सीपीआर की जानकारी दी गई। एसपी ने बताया सीपीआर की बेसिक ट्रेनिंग डेमो के माध्यम से बताया गया। इसमें एक्सीडेंट में कोई भी आपदा में कोई अचानक जान जाने की संभावना आती है तो सीपीआर के माध्यम से उसकी जान बचाई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811