जयपुर । राजधानी के वीवीआईपी और सबसे व्यस्ततम मार्ग जेएलएन रोड पर एक ऐसा वाक्या घटित हुआ जिसे देख वहां से गुजर रहे लोग भी हडबडा गए। दरअसल वर्ष 2020 से एपीओ चल रही एक 36 वर्षीय एएनएम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए अजमेर से जयपुर आई और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने जेएलएन मार्ग पर डिवाइडर पर जाकर निवस्त्र हो गई इसके बाद महिला एएनएम इसी अवस्था में काफी देर तक डिवाइडर पर ही बैठी रही इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी और सूचना पर एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब महिला को काबू करने का प्रयास किया तो महिला उग्र हो गई जिसे देखकर पुलिस टीम के भी हाथ—पांव फूल गए पुलिस टीम में शामिल महिला कांस्टेबलों ने बडी मुश्किल से महिला एएनएम पर काबू पाया और उसे कंबल में लपेट कर एसएमएस अस्पताल थाने लाया गया जहां बडी जद्दोजहद के बाद महिला एएनएम को कपडे पहनाए गए. पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एएनएम को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी नवरत्न धोलिया ने बताया की महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है महिला एएनएम ने पुलिस को बताया की वह अजमेर की रहने वाली है और ब्यावर के एक अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थी वर्ष 2020 में उसे एपीओ कर दिया गया और तब से लेकर आज तक उसे बहाल नहीं किया गया है इस बाबत वह ब्यावर में कई बार आला अधिकारियों और विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिल चुकी है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई आज तक एक बार भी उसका पक्ष नहीं सुना गया जिसे लेकर वह काफी तनाव में चल रही है. जिसके चलते उसने जयपुर आकर सरेराह निवस्त्र हो अपना विरोध जताया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.