Let’s travel together.

सीएम शिवराज सिंह चौहान महिदपुर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

51

महिदपुर ।   सीएम शिवराज सिंह चौहान महिदपुर पहुंचे और विकास यात्रा में शामिल हुए। सीएम ने यहां विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व-रोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया। साथ ही 750 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास

सीएम शिवराज ने कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को संबोधित किया। साथ ही कालीसिंध नदी पर सामाकोटा डेम, शिप्रा नदी पर हरबाखेड़ी डेम, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम की योजना, कालीसिंध नदी पर पुलिया, पचास बिस्तरीय हास्पिटल के नवीन भवन, झारड़ा में सीएम राइज स्कूल भवन, झारड़ा में महाविद्यालय भवन, महिदपुर रोड में औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम इंदौख से बड़ौद मार्ग का भूमिपूजन किया।

सीएम ने किया रोड शो

सीएम शिवराजसिंह चौहान खुले रथ में सवार होकर दशहरा मैदान से आंबेडकर चौराहे तक होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचे। रास्ते में 100 से ज्यादा मंचों पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के कार्यकर्ता सीएम का स्वागत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811