Let’s travel together.

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की संविदा नियुक्ति में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा,जिला शिक्षाधिकारी ने 23 की जगह कर दी 22 फरवरी

0 70

वाक इन इंटरव्यू में पहुचे अभ्यर्थी हुए निराश

सुरेन्द्र जैन रायपुर

बेमेतरा जिले में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कई जाने वाली संविदा भर्ती में जिला शिक्षाधिकारी की मनमानी ओर कलेक्टर द्वरा पूर्व निर्धारित तारीख को जिला शिक्षधिकारी द्वारा ठेंगा दिखा एक दिन पहले की तारीख तय करने से अधिकांश अभ्यर्थी मायूस होकर बेरंग लोटे।
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से जिले के विभिन्न आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा भर्ती होनी थी इसके लिए 7 फरवरी को कलेक्टर के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ जो बेबसाइड पर अपलोड हुआ जिसमें 23 फरवरी को अभ्यार्थियों सुबह फॉर्म भरकर ले जाकर जमा करना था और उसके बाद वाक इन इंटरव्यू होना था नियत तारीख पर 23 फरवरी की सुबह जब जिला पंचायत कार्यालय में अभ्यर्थी पहुचे तो पता चला कि 23 फरवरी को वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली भर्ती एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को ही कर ली गई है यह सुनकर दृर दृर के ग्रामीण अंचलों से आये अभ्यर्थी निराश हो गए पूछने पर पता चला कि जिला शिक्षाधिकारी ने 14 फरवरी को कलेक्टर के आदेश में परिवर्तन कर 23 की जगह एक दिन घटाकर 22 तारीख तय कर दी थी ।
वाक इन इंटरव्यू देने पहुचे अभ्यर्थी सुफल मिंज प्रवीण लकड़ा पवन वर्मा मानसी जैन श्रीमती रोजलिन नन्द ने इस मनमानी व धांधली के खिलाफ कलेक्टर बेमेतरा के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है इन अभ्यर्थियों का कहना है कि नियमानुसार तारीख आगे तो बढाई जा सकती है लेकिन पीछे घटाई नहीं जा सकती इन अभ्यार्थियों ने पूरी इंसमे धंधली का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त कर नए सिरे से संविदा भर्ती प्रक्रिया की मांग की है।


क्या ऐंसे बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय
बेमेतरा में जिस तरह संविदा नियुक्ति में तारीख घटाकर एक दिन पहले ही भर्ती कर ली गई उससे कई सवाल खड़े हो रहै प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया बच्चों को आंग्रेजी में फर्राटेदार बोलने बाला भी बनांना है लेकिन नियुक्तियों में जिस तरह भर्राशाही हो रही उससे जब अच्छे योग्य शिक्षकों व्याख्याताओं की नियक्ति ही नहीं होगी तो भविष्य कैंसे उज्ज्वल बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811