Let’s travel together.

सड़क की मरम्मत होने से तीन गांव के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

0 117

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के ग्राम दीवानगंज में 3 गांव के निवासी सड़क के लिए कई साल से परेशान हो रहे थे 2017 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सड़क में जगह-जगह 4 -4 फिट गहरे गड्ढे हो गए थे सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर कि थी इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 20 से 25 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक 3.5 किलोमीटर मार्ग पर तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान थे तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 20 से 25 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार नहीं किया जा रहा था इसी सड़क पर फैक्ट्री चौराहे पर 3 साल से एक गहरा गड्ढा बना हुआ था इस गड्ढे में 2 साल पहले एक ट्राली गिट्टी डाल दी गई थी इसके बाद इस गड्ढे पर कोई कार्य नहीं हुआ था गड्ढे के आसपास रहने वाले अकाश साहू, नंदू साहू, दीपक कुशवाह, हरि साहू, प्रदीप सेन यदि ने बताया कि 3 साल पहले जो गिट्टी गड्ढे में डाली गई थी वह गट्टी वाहन से उचककर दुकानों खड़े ग्राहकों को लगती है जिस कारण कई ग्राहक घायल होते हैं हमने सीएम हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत की थी बारिश के समय में तो यह गड्ढा एक तालाब बन जाता है जिसमें 2 फीट पानी हमेशा भरा रहता है जिसमें कई रहगिर गिर कर घायल हो चुके हैं बार-बार खबर लगने से प्रशासन जागा और इस रोड की मरम्मत के लिए रायसेन के ठेकेदार दशरथ विश्वकर्मा को 1 साल के लिए फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक मरम्मत का कार्य सौंपा गया जो ठेकेदार इस रोड पर कार्य नहीं कर रहा था उसका ठेका निरस्त कर नए ठेकेदार को कार्य दिया गया ।जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है फैक्ट्री चौराहे पर 3 साल से जो गहरा गड्ढा बना हुआ था उसको ठेकेदार ने आरसीसी बना दिया है दीवानगंज तालाब के पास जो क्षतिग्रस्त पुलिया थी गोभी आरसीसी में तब्दील कर दिया गया है पूरे रोड पर ठेकेदार द्वारा जगह-जगह जहां पर डामर उखड़ा हुआ था जगह पर डामर किया गया है जिससे 25 गांव को लोगों को सुविधा मिलेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811