हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
बाबा महाकालेश्वर के सेहरा दर्शन के बाद19 फरवरी को दोपहर 11 बजे सेहरा उतारा जावेगा व दोपहर 12 बजे से वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती का क्रम जारी होगा।भस्म आरती के आधे घंटे बाद भोग आरती होगी व तत्पश्चात ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा.
महाशिवरात्रि के पश्चात 21/02 को चंद्र दर्शन दूज पर भगवान श्री महाकालेश्वर के पञ्चानन दर्शन होंगे. दर्शन दोपहर 3.00 बजे सन्ध्या पूजन उपरान्त से रात्रि 10,.00 बजे शयन आरती के पूर्वतक होंगे।