Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सागर में रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्‌टी धंसी, 2 मौतें

0 474

मलबे में दबे 3 लोगों को सुरक्षित निकाला, ब्रिज का चल रहा था काम, ट्रेन गुजरने के दौरान हुआ हादसा

मप्र के सागर में रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्‌टी धंस गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग अभी भी दबे हैं। रात 12.30 बजे तक रेस्क्यू कर मलबे में दबे 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसा सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दरअसल, सुमरेरी रेलवे के पास गढ़ौला जागीर समेत कई ग्रामों को जोड़ने के लिए रेलवे फाटक क्रमांक-10 बी पर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे ट्रैक से ट्रेन गुजरी तो अचानक अंडर ब्रिज की मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर और रेलवे कर्मचारी दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में सुखराम अहिरवार और आरएस मीणा की मौत हो गई। आरएस मीणा सेक्शन इंजीनियर थे और सवाई माधौपुर राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि इंजीनियर सुखराम अहिरवार कटनी जिले के रहने वाले थे। घटना में घायल दीपक, देवेंद्र और शेरसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों खतरे से बाहर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811