Let’s travel together.

फर्जी टीटी बन धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल चुराकर ओलेक्स पर बेचता था आरोपी

55

इंदौर: फर्जी टीटी बन धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को इंदौर की जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़े गए आरोपी के द्वारा काफी कुछ बड़े खुलासे किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी से जीआरपी पुलिस काफी बारीकी से पूछताछ करने में भी जुटी हुई है।

इंदौर की जीआरपी पुलिस ने पिछले दिनों एक फरियादी रहीम शा की शिकायत पर एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। वहीं पर फरियादी रहीम के द्वारा बताया गया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को टीटी बताया और इस दौरान उन्होंने धोखाधड़ी कर रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित अन्य रुपए लेकर फरार हो गया जिस पर से जीआरपी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को यह जानकारी लगी कि एक आरोपी प्रशांत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस में सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर की सूचना पर आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार किया पकड़े गए।

आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, उड़ीसा में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं पकड़े गए आरोपी के द्वारा विभिन्न जगह से विभिन्न तरह से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी के द्वारा मोबाइल फोन को चुराया जाता था और उन्हें ओलेक्स के माध्यम से बेच दिया जाता था। जिस पर आरोपी के तकरीबन दो से तीन अकाउंट भी बनाए हुए हैं जिसके माध्यम से लगातार यह धोखाधड़ी कर मोबाइल बेचने का काम करता था। आरोपी एजुकेटेड है और रेलवे स्टेशन पर टीटी की ड्रेस में खड़े हो जाता था और वहां पर कोई भी व्यक्ति उसे नजर आता था तो प्लेटफॉर्म टिकट सहित अलग-अलग तरह से पूछताछ करता था और जब किसी व्यक्ति के पास प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलता था तो उसे डरा धमका कर उससे मोबाइल लेता था और फिर उस मोबाइल के माध्यम से विभिन्न तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी प्रशांत धोखाधड़ी के पैसों से अपनी प्रेमिका प्रियंका मीणा के खर्चों और अपने महंगे शौक को पूरा करता था। आरोपी की प्रेमिका प्रियंका मीणा पंजाब की रहने वाली थी और सोशल मीडिया के माध्यम से ही दोनों की मुलाकात हुई थी इसके बाद उसने अपने पति को छोड़कर प्रशांत पंडा के साथ ही रहने की ठानी और अधिकतर वह प्रियंका पांडा और प्रशांत इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे।

आरोपी प्रशांत का रहन-सहन भी एक हाई एजुकेटेड व्यक्ति की तरह ही था और अधिकतर वह इंग्लिश में बात करता था जिसके कारण कोई भी व्यक्ति उस पर आसानी से विश्वास कर लेता था और इसी इसी का फायदा उठाकर लगातार इस तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से पुणे का रहने वाला है लेकिन बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता था और आरोपी मात्र 12वीं तक पढ़ा हुआ है लेकिन फराटे दार इंग्लिश बोलने के कारण कोई भी व्यक्ति उसकी बातों में आ जाता था और फिर वह आसानी से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे दिया था। आरोपी की प्रेमिका भी इस दौरान उसके साथ में इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रही थी जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है। आरोपी ने तकरीबन पांच राज्यों में इसी तरह से धोखाधड़ी कर 80 से अधिक मोबाइल चुरा चुका है और उन्हें ओलेक्स के माध्यम से बेचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है। उम्मीद है कि मामले में और भी कई बड़े खुलासे आरोपी द्वारा किये जा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811