देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
मध्यप्रदेश शासन की विकास यात्रा के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियरमऊ में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम में केरियर काउन्सलर सुरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा छात्रों को बताया गया कि अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करें अपनी क्षमता को जाने और अपना लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की ओर प्रयास करें विकासखंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि किस प्रकार हम नौकरी के अलावा स्वरोजगार या अपना व्यवसाय कर सकते हैं उसके लिए कौन-कौन से क्षेत्र हैं।

कहां से आपको ट्रेनिंग या पढ़ाई कर सकते हैं बारे में बताया विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी एवं छात्रों को बताया कि किस प्रकार हम इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे पढ़ाई कर सकते हैं उन्होंने आगे बताया की छात्र मेडिकल के क्षेत्र में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कानून के क्षेत्र में फार्मेसी के क्षेत्र में मैनेजमेंट के क्षेत्र में पुलिस के क्षेत्र में भारतीय सेना के क्षेत्र में किस प्रकार अपना कैरियर बना सकते हैं और इन क्षेत्रों में जाने के लिए आपको क्या-क्या तैयारियां करनी पड़ेगी विद्यालय के प्राचार्य मनोज ठाकुर ने बताया की छात्र आने वाली परीक्षा की अच्छी तैयारी करें और अपने कैरियर को खुशहाल बनाएं कार्यक्रम में देवेंद्र श्रीवास्तव प्रदीप विश्वकर्मा सुजीत खरे व समस्त स्टाफ स्टाफ उपस्थित रहा