Let’s travel together.

आत्मविश्वास को मजबूत करने कुछ विशेष उपाय

0 108

सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। कई बार लाख मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती ऐसे में कहीं न कहीं आत्मविश्वास की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिससे आत्मविश्वास को मजबूत किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मूंगा धारण करें। मान्यता है कि पंछियों को दाना-पानी देने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। अपने घर के लिविंग रूम में उगते हुए सूर्य का चित्र लगाएं। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है साथ ही घर से नकारात्‍मकता दूर होती है। शनि यंत्र को भी घर में स्थापित करें। अपने घर के दरवाजे पर शनिवार को नींबू और मिर्ची लगाएं। नींबू सूखा होने लगे तो इसे शनिवार के दिन ही बदलें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्तों को खाना खिलाएं, उन्हें दुलार करें। घर में मछलियां रखें और दो गोल्डन फिश जरूर होनी चाहिए। शनियंत्र को अपने साथ रखें। घर में उगते सूर्य या दौड़ते हुए सफेद घोड़े की तस्वीर लगाएं। भागते घोड़े बाहर से अंदर की होने चाहिए। खाली दीवार की ओर मुंह कर कभी न बैठें ऐसा करने से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सुबह जल्दी उठकर उगते सूर्य का दर्शन कर ध्यान करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन प्रातः काल सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। पूर्व दिशा की ओर मुंह कर खाना खाएं। घर की खिड़कियां खुला रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा लाती है। खिड़की के एकदम सामने पीठ कर न बैठें, क्योंकि इससे ऊर्जा बह जाती है और आत्मविश्वास में कमी आती है। सुबह गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। अपने बैठने के स्थान के पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण लोगों के साथ समय व्यतीत करें। जो दूसरों के दोष देखते हों उनसे दूर रहें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811