पटना | सारण में मुबारकपुर मॉब लिंचिंग के पीड़ित परिवारों से मिलकर लौटने के क्रम में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि के बाद जन अधिकार पार्टी (JAP) प्रमुख पूर्व सांसद पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। तेज गति से चल रहीं कई गाड़ियां हादसे के कारण सड़क से नीचे उतर गईं, जबकि कई आगे-पीछे से कुचल गईं। पप्पू यादव को झटका लगा, लेकिन बाकी ज्यादातर गाड़ियों में बैठे नेता बुरी तरह चोटिल हो गए। सुरक्षा में लगे जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं।हादसा आरा-बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर उसी आसपास हुआ, जहां पिछले दिनों जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों-विरोधियों के बीच झड़प हुई थी। भीषण सड़क हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। ट्रक के ओवरटेक किए जाने के दौरान की यह घटना बताई जा रही है। जाप के अनुसार, भीषण सड़क हादसे में पप्पू यादव को भी झटके से चोट लगा, लेकिन बाकी कई नेता गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।पप्पू यादव की सुरक्षा में एस्कॉर्ट कर रही जवानों की गाड़ी पलट कर सड़क से नीचे चली गई, जिसमें सुरक्षा में तैनात जवान बुरी तरह घायल हो गए।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.