Let’s travel together.

कर्नाटक हिजाब मामले पर अब प्रियंका गांधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

0 182

कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है, यह राजनीतिक तूल लेता जा रहा है. इस मामले पर अब कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अपनी राय व्यक्त की है.


प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है. ट्वीट के आखिर में प्रियंका गांधी ने अपने कैंपेन “लड़की हूं लड़ सकती हूं” भी लगाया है.

प्रियंका गांधी ने लिखा है कि चाहे वह हम बिकनी हो, घुंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब, यह महिलाओं को तय करना है कि उन्हें क्या पहनना है. यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है.
आपको बता दें कि कर्नाटक के स्कूल कॉलेज में धार्मिक लिबास पर रोक के आदेश के बाद बवाल मचा हुआ है. कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने-सामने हो गए हैं. पथराव की घटनाएं भी हुई हैं.
बीजेपी से जुड़े हुए संगठन भी इसको बढ़ावा दे रहे हैं. मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं.


इस पूरे मामले की गूंज उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी है. इसकी एंट्री उत्तर प्रदेश चुनाव में भी हो चुकी है. असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी इस मामले पर आमने-सामने हो गए हैं. हिजाब विवाद को लेकर दिल्ली और मुंबई में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. मुंबई में समाजवादी पार्टी मुस्लिम छात्रों के समर्थन में दस्तखत अभियान चला रही है.
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद इस साल जनवरी में कर्नाटक उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में शुरू हुआ था, जब 6 लड़कियों को हेड स्कार्फ पहनने पर कैंपस छोड़ने के लिए कहा गया था. मंगलवार को विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. यह मामला राज्य के अन्य हिस्सों में भी फैल गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811