Let’s travel together.

सिलवानी विधानसभा में विधायक रामपाल सिंह ने करहौला में किया विकास यात्रा का शुभारंभ

0 218

प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर किए जा रहे हैं विकास के काम- विधायक रामपाल सिंह

रायसेन। विकास यात्रा के 6वें दिन सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करहौला में विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास यात्रा करहौला से प्रारंभ होकर ग्राम चांदबड़, विनायकपुर आदि ग्रामों में पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों में विकास यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला तथा उनके द्वारा पुष्प वर्षा कर विधायक श्री सिंह तथा यात्रा का स्वागत किया गया। विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। साथ ही नागरिकों को विभिन्न योजना के हितलाभ वितरित किए।
विकास यात्रा कार्यक्रमों में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। सरकार प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर, उनके विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। विकास के अनेक मामलों में प्रदेश, देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए गए हैं। गॉव-गॉव में सड़कों का जाल बिछाकर मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है, इससे आवागमन में सुविधा होने के साथ ही विकास को गति मिली है।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि जब वह राजस्व मंत्री थे, किसानों के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। किसान की करंट लगने या सर्पदंश से मृत्यु होने पर पचास हजार रू को बढ़ाकर चार लाख रू की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया, जिससे कि पीड़ित किसान परिवार को मदद मिल सके। इसके अलावा पहले जरीबों से खेती होती थी, जिसकी जगह मशीनों से नपती कराने का काम किया गया।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए, खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए अनेकों किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल 10 हजार रू हर साल किसानों को दिए जा रहे हैं। सिंचाई के रकबे में भी लगातार वृद्धि की जा रही है और बिजली भी पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। फसलों के समर्थन मूल्य में भी हर साल वृद्धि की जा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। बेटियों की लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है, जिसमें और आगे बढ़ते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 भी शुरू की गई है। अब लाड़ली लक्ष्मी बालिका को कॉलेज की पढ़ाई करने पर 25 हजार रू की सहायता मिल रहा ही है। इसके अलावा यदि लाड़ली बेटी इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित उच्च शिक्षा की पढ़ाई करती है तो उसकी फीस भी प्रदेश सरकार द्वारा जमा की जाएगी। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक ओर नई योजना शुरू की जा रही है लाड़ली बहना योजना। जिसमें बहनों को हर महीने एक हजार रू की राशि मिलेगी।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संबल योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, स्ट्रीट वेण्डर योजना, विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं सहित अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में पहले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान और अब विकास यात्रा निकालकर गॉवों और नगरों में जरूरतमंदों के पास जाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811