Let’s travel together.

ज्यादा चॉकलेट खाने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान

80

वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्रेमी जोड़े के लिए बहुत ही खास है। रोज डे, प्रपोड डे के बाद तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। हर रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट बहुत मायने रखता है लेकिन जब बात हाल-ए-दिल बयां करने की आती है,तो चॉकलेट की महत्ता और भी बढ़ जाती है। अगर आपको प्यार का इजहार करना हो, तो फूलों के साथ चॉकलेट या किसी रूठे को मनाना हो, तो चॉकलेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। त्योहार में भी गिफ्ट के तौर पर हम रिश्तेदारों या दोस्तों को चॉकलेट देते हैं। इसे खाने के कई फायदे भी हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन चॉकलेट खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी हैं।

हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

अगर आप जरूरत से ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। अगर आप सीमित मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं, तो यह नुकसान नहीं पहुंचाती।

वजन बढ़ता है

चॉकलेट खाने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप काफी ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

अनिद्रा का शिकार

कई लोगों को चॉकलेट इतना पसंद होता है कि रात में उठकर भी चॉकलेट खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह अनिद्रा का कारण बनती है। चॉकलेट में कैफिन होता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर नींद की समस्या हो सकती है।

गैस की समस्या

अगर आपको पहले से गैस की समस्या है, तो चॉकलेट खाने से परहेज करें। एसिडिटी से जुड़ी समस्या में चॉकलेट न खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद कोको पाउडर गैस का कारण बनता है। जिससे सीने में जलन हो सकती है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811