Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जानें क्यों इतना खास है खिमसर किला

19

रेत के टीलों से घिरा खिमसर किला,अब एक हेरिटेज होटल है।राजस्थान का ये खूबसूरत किला जोधपुर और बीकानेर के बीच खिमसर नामक गांव में स्थित है।ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण राव करम ने आज से 500 साल पहले करवाया था। खिमसर किले की सुंदरता की वजह से इसे अब एक होटल में बदल दिया गया है। किले का एक हिस्सा शाही परिवार के वंशजों के लिए सुरक्षित रखा गया हैं।

खिमसर किला अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आज के समय में भी इसकी बनावट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। किले की बनावट को देखते हुए आप उस जमाने के ठाठ-बाठ का अंदाज़ा लगा सकते हैं। खूबसूरत व्यू के साथ ये होटल आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। रॉयल वेडिंग के लिहाज से तो ये जगह बेस्ट है ही लेकिन अगर आप पार्टनर संग वेलैंटाइन वीक में कहां जाएं इसकी प्लानिंग कर रहे हैं,तो उस लिहाज से भी ये जगह है एकदम बेस्ट।

खिमसर फोर्ट के आसपास घूमने वाली जगहें

सैंड ड्यून विलेज

सैंड ड्यून विलेज मेन सिटी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, जहां आप कैमल राइडिंग के मजे ले सकते हैं। यहां का शांत वातावरण, पुराने स्टाइल में बने घर यानी झोपड़ियां इस जगह के एडवेंचर को दोगुना करती हैं।

द विलेज खिमसर

खिमसर फोर्ट और खिमसर गांव की यात्रा दोनों ही आपकी यहां की यात्रा को यादगार बनाने का काम करते हैं। यहां पर टूरिस्ट एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के भी मजे ले सकते हैं।

नागौर

खिमसर किला, नागौर में स्थित है तो यहां आकर नागौर की सैर मिस न करें। यह शहर अपने बड़े पशु मेले के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर कैमल रेस भी होती जिसको देखने दूर दराज से लोगों की भीड़ उमड़ती है।

खिमसर फोर्ट हेरिटेज होटल ऐसे टूरिस्ट्स के लिए बेहतरीन जगह है जो राजस्थान के रिच कल्चर और खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं। थार डेजर्ट के टीलों के बीच स्थित इस होटल में चारों ओर फैली हरियाली यहां की शोभा बढ़ाने का काम करती है। खिमसर फोर्ट हेरिटेज होटल को अपनी शानदार सर्विसेज़, स्टॉफ के बिहेवियर की वजह से कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811