Let’s travel together.
nagar parisad bareli

वेलेंटाइन डे से पहले क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे, जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

30

बीते 7 फरवरी से प्यार का त्यौहार यानी वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरू हो चुका है। वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर्स एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार के रिश्ते में मिठास घोलते हैं। अगर आप भी पने पार्टनर का ये दिन स्पेशल बनाना चाहते है, तो आज उन्हें चॉकलेट जरूर गिफ्ट करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं इस दिन के इतिहास का दिलचस्प किस्सा…

एक अच्छे रिश्ते में मिठास बनाए रखने का काम करती है चॉकलेट। किसी को प्यार से दी गयी चॉकलेट प्यार जताने का एक तरीका हो सकता है। अधिकांश लोगों को चॉकलेट पसंद होती है इसीलिए इसे गिफ्ट के रूप में दिया जाता है। हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जाता है।

इस पूरे सप्ताह में प्यार करने वाले अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त करते हैं। इन्हीं में से एक है चॉकलेट डे। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में इस दिन कड़वी चीज पी जाती थी, 16वीं शताब्दी तक चॉकलेट कड़वी ही थी। जो बाद में एक स्वादिष्ट नमकीन चॉकलेट में बदल गई। कहा जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गया और बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी।

इसके बाद, सन 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। इसके बाद दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाने लगा। स्वाद बदलने के बाद चॉकलेट को दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा। कई बड़ी चॉकलेट कंपनियों की शुरुआत 19वीं और 20वीं शताब्दी हुई। कैडबरी, इंग्लैंड में 1868 में शुरू हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811