Let’s travel together.

 दस्तक अभियान में बच्चों को दी गई विटामिन ए की खुराक  

85

जबलपुर । जिले में बाल मृत्यु दर को घटाने तथा बच्चों की बीमारियों को कम करने के उद्देश्य को लेकर दस्तक अभियान का विधिवत शुभारंभ शासकीय मोतीनाला प्रसूतिका गृह में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ.संजय मिश्रा द्वारा किया गया। डॉ.मिश्रा ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक देकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विटामिन ए की महत्ता तथा आयरन की कमी से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने ९ माह से लेकर ५ वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक प्रत्येक छ: माह में आवश्यक रूप से पिलाने की सलाह दी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस एस दाहिया ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में नौ माह से पाँच वर्ष तक कि आयु के लगभग २ लाख ३४ हजार ८०० बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी तथा लगभग १ लाख  ८४  हजार ६८१ बच्चे जो कि पिछले दस्तक अभियान  में एनीमिया से ग्रसित पाये १ लाख ८४ हजार ६८१ बच्चों की फॉलोअप जाँच डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से की जायेगी। जो भी बच्चे अल्प, मध्यम अथवा गम्भीर एनीमिया से ग्रसित पाये जायेंगें उनका उपचार किया जायेगा। दस्तक अभियान के दौरान प्रत्येक वीएचएसएनडी सत्र में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी तथा चिन्हित एनीमिक बच्चों की डिजिटल एचबी मीटर से फॉलोअप जाँच की जायेगी। जो बच्चे उस दिन छूट जायेंगें उनको दूसरे दिन मॉपअप राउंड में लिस्टिंग के आधार पर घर-घर दस्तक देकर कवर किया जायेगा। नौ मार्च तक चलने वाले दस्तक अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संगीता सिंह, डॉ.शोभा चौधरी, डॉ बघेल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.जलज खरे, संभागीय समन्वयक एन आई योगेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811