Let’s travel together.

मेहगांव की गौशाला के निर्माण मे हुआ महाघोटाला-

0 119

 

मेहगांव मे नवनिर्मित गौशाला निर्माण में आरईएस के सब इंजीनियर और एक जनप्रतिनिधि के भाई ने मिलजुलकर घटिया निर्माण कर किया लाखों का घोटाला,उठी जांच की मांग

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन के मेहगांव में गौशाला का घटिया निर्माण सब इंजीनियर नरेश ठाकरे और एक जनप्रतिनिधि के भाई ने मिलजुल कर लाखों का घोटाला करने का मामला सामने आया है ग्रामीणों ने इस घोटाले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है ।बताया जाता है कि मैं मेहगांव की गौशाला निर्माण के लिए लगभग 38 लाख 50 हजार रुपए मंजूर हुए थे ।सब इंजीनियर ठाकरे के मुताबिक ₹8 लाख रुपये फिलहाल मिलना बाकी है।

पता चला है कि मेहगांव के ही एक जनप्रतिनिधि के भाई और सभी इंजीनियर ठाकरे ने गौशाला निर्माण घटिया तरीके से कराया है। ग्रामीणों का यह आरोप है कि गौशाला के फर्स निर्माण में लोकल बजरी रेत का इस्तेमाल किया गया है। जबकि नर्मदा सेंड का उपयोग किया जाना चाहिए था। इसके अलावा 5 इंच फर्स कराने की बजाय डेढ़ इंच किया गया है ।जिसमें सीमेंट की मात्रा बेहद कम है ।तराई भी सही तरीके से नहीं कराई गई।जिससे जगह-जगह से दरारें पड़ने लगी है और निर्माण कार्य का अधूरा है ।बताया जाता है कि किसी दूसरे ठेकेदार के लायसेंस पर गसत्ताधारी सरकार के मेहगांव के एक जनप्रतिनिधि उसके भाई और सब इंजीनियर नरेश ठाकरे की मिलीभगत से गौशाला का घटिया निर्माण कर लाखों रुपये की रकम हड़प ली है।संबंधित विभाग के अधिकारी और सब इंजीनियर मीडिया कर्मियों को जानकारी देने से बच रहे हैं।


इनका कहना है….
मेहगांव की गौशाला में अभी कुछ कार्य होना शेष है।ट्यूबबेल उत्खनन सहित अन्य सभी जरूरी कार्य पूरे कराए जाएंगे।

नरेश ठाकरे सब इंजीनियर आरईएस रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811