– जयवर्धन के साथ कांग्रेस नेता इस विरोध प्रदर्शन में जुटे
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट और हिंडनवर्क की रिपोर्ट के बाद उपजे हालातों को लेकर शिवपुरी में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर गुरुद्वारा स्थित एसबीआई बैंक के सामने और एलआईसी केंद्र पर यहां पर एकत्रित होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि गौतम अडानी के इस कृत्य को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता का पैसा एलआईसी और एसबीआई बैंक में जो था उसे अदानी कंपनी में लगा दिया गया और आज शेयर के भाव नीचे चले गए हैं।
कांग्रेस द्वारा शिवपुरी जिला मुख्यालय पर किए गए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता जयवर्धन सिंह सहित अन्य कांग्रेसी गण शामिल रहे। यहां पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह यादव, कांग्रेस नेता प्रवक्ता अजीत सिंह भदोरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे।