सुरेन्द्र जैन धरसीवा
प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में केंद्र में बैठे मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन स्टेट बैंक धरसीवा के सामने किया गया जिसमें नेताओं द्वारा कैसे भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई से जमा किए एलआईसी एवं भारतीय स्टेट बैंक के पैसों को बिना किसी स्पष्टीकरण के अपने मित्र उद्योगपति अदानी एंड कंपनी को फायदा पहुंचाने बांट दिया जा रहा है इसी के विरोध में पूरे भारत देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया एवं नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

इसमें प्रमुख रूप से जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री उधो राम वर्मा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री चंद्रशेखर शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती मंजू वर्मा आरडीए सदस्य पप्पू राजेंद्र बंजारे जोन प्रभारी जयंत साहू सेक्टर प्रभारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी तुकाराम साहू आशीष वर्मा भगवानी डेहरिया कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साहिल खान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रोशन पुरी गोस्वामी महामंत्री हमिद रजा रवि लहरी मधु वर्मा विशाल साहू मनोज सायतोड़े जिला महामंत्री रंजीत गायकवाड भागवत लहरी टीकम साहू चंद्रिका टंडन शेखर यादव मनोज शर्मा संतोष शर्मा दीपक वर्मा प्रदीप गोस्वामी नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद डालचंद पाल सरपंच अजय कुर्रे सोसायटी अध्यक्ष हृदय साहू nsui अध्यक्ष देवेंद्र खेलवार सिद्धार्थ कटारिया एवं सभी पदाधिकारी बूथ प्रभारी कार्यकर्ता शामिल हुए