Let’s travel together.

भारत रत्न लता मंगेशकर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0 224

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

भारत रत्न लता मंगेशकर को नगर में जगह-जगह लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके गीतों व उनके सादगी भरे जीवन की लोगों ने चर्चा की और कहा कि उनके जैसा न कोई था और न अब कोई आएगा। इसी कड़ी में सोमवार को सिलवानी नगर विकास समिति की ओर से बजरंग चौराहे पर सिलवानी नगर विकास समिति एवं नगर वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए व उन्हें नमन करते हुए याद किया गया।

समिति के सदस्य विनय वकील ने कहा कि लता मंगेशकर जी के निधन से देश के सांस्कृतिक जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है इसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। वह अपने आप में देश की आजादी से लेकर अभी तक का इतिहास थीं। इस दौरान सिलवानी नगर के वरिष्ठ पत्रकार विजय जैन ने कहा कि देश का रत्न चला गया इससे हम सभी दुखी हैं। जब से वह अस्वस्थ थीं तभी से हम लोग उनके जल्द सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे पर मां सरस्वती को शायद कुछ और ही मंजूर था। उनके गीतों से वह हमेशा से लोगों के दिलों में जिदा रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811