Let’s travel together.

सामाजिक नेतृत्‍व युवा समागम में सीएम शिवराज ने किया युवाओं से संवाद, लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल एवं विद्यार्थी एप का लोकार्पण

131

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में शनिवार को सामुदायिक नेतृत्‍व युवा सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्‍मेलन में प्रदेश भर से समाज कार्य में स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर के 22 हजार विद्यार्थी एकत्र हुए। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सरस्‍वती प्रतिमा पर माल्‍यार्पण और दीप प्र प्रज्‍ज्‍वलित कर इसका शुभारंभ किया। इसके अलावा भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डा जितेंद्र जामदार, उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय समेत अनेक गणमान्‍य लोग सम्‍मेलन में उपस्‍थित थे। कार्यक्रम में परिषद की स्मारिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अनेक युवाओं ने जन अभियान परिषद के पाठ्यक्रम से मेंटर के रूप में जुड़कर किए जा रहे कार्य के अनुभव सुनाए। इस राज्‍यस्‍तरीय सम्‍मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल एवं विद्यार्थी ऐप का लोकार्पण करने के साथ-साथ 05 फरवरी से शुरू होने जा रही विकास यात्रा का लोगो भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा इसलिए निकाली जा रही है, क्योंकि कोई भी सरकारी योजनाओं से वंचित ना रह जाए। यहां उपस्‍थित युवा छात्र समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का विकास हो रहा है। 2014 के बाद भारत बदल रहा है। जैसा देश बदल रहा है। उसके साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवा कुछ भी कर सकता है। युवा वह है देश को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने कमल नाथ का क्या बिगाड़ा था कि सीएनबीसी कोर्स बंद कर दिया था और मप्र जन अभियान परिषद को बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव और महाभारत के किस्से सुनाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811