Let’s travel together.

सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

0 188

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा तथा बृहस्पति ग्रह को ईश्वर का कारक माना गया है। जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो यह सभी राशियों को प्रभावित करती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बहुत जल्दी मेष राशि में गुरु व सूर्य की युति बनने वाली है। इस युति का न्यूनाधिक प्रभाव सभी पर होगा।
पंचाग  के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। इसी प्रकार 22 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह भी मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस प्रकार 22 अप्रैल को दोनों ग्रह परस्पर युति बनाएंगे जो लगभग एक महीने तक बनी रहेगी। इन प्रकार बनने वाला संयोग सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। परन्तु यह संयोग तीन राशियों को प्रमुख रूप से प्रभावित करेगा। जानिए इन 3 राशियों के बारे में

सूर्य-गुरु गोचर से इन 3 राशियों को होगा विशेष लाभ

मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि में ही सूर्य गोचर और गुरु का मिलन होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। मेष राशि के जातकों का अचानक ही आध्यात्म में रूझान बढ़ेगा। घर में भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन हो सकता है। सोसायटी में मान-सम्मान बढ़ेगा। कॅरियर में नई ग्रोथ मिलेगी। व्यापार करते हैं तो बिजनेस का विस्तार होगा। खासतौर पर एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय जबरदस्त रूप से अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

यदि नई जॉब सर्च कर रहे हैं तो बहुत जल्दी सफलता मिलेगी। कोर्च-कचहरी से जुड़े मामलों में भी विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें वरन शांत दिमाग से काम करें। क्रोध नहीं करेंगे तो आसानी से सब कुछ पा लेंगे।
मीन राशि

इस राशि के दूसरे घर में हो रहा सूर्य-गुरु का संयोग मीन राशि के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। किसी बड़े और फायदेमंद प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। एकदम से इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। आने वाले समय में व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इन ग्रहों के प्रभाव से आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे और आपको सफलता मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल     |     पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     संवाद से समाधान के अंतर्गत महिला नागरिकों को किया गया जागरूक     |     साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न     |     जहरीली शराब की घटना के बाद रायसेन में आबकारी विभाग अलर्ट     |     जिला अभिभाषक संघ का चुनाव 7 को , चार पदों के लिए होगा मतदान      |     रमासिया की टीम ने मटकी फोड़ जीता 35 हजार का नगद इनाम     |     जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित     |     इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811