Let’s travel together.

महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी कब होगा शिव पूजन जानें सही डेट

101

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है.शिवरात्रि पर कई कथाएं प्रचलित रही हैं. एक मान्यता अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान सदाशिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे. महाशिवरात्रि के लिए निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त चतुर्दशी तिथि होना आवश्यक है.

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि महाशिवरात्रि के रुप में देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहें हैं क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष व्रत भी है. आइये जानते हैं इस साल कब है महाशिवरात्रि? महाशिवरात्रि पूजा का मुहूर्त क्या है?

महाशिवरात्रि 2023 तारीख
पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 18 फरवरी दिन शनिवार को 08 बजकर 2 मिनट से हो रहा है. चतुर्दशी तिथि का समापन अगले दिन 19 फरवरी दिन रविवार को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर हो रहा है. महाशिवरात्रि के लिए यह आवश्यक है कि निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त चतुर्दशी तिथि को ही हो, इस आधार पर महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 18 फरवरी को प्राप्त हो रहा है, इसलिए महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी.

महाशिवरात्रि 2023 पूजा शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त सूर्योदय के समय से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू कर देते हैं. आप कभी भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं. हालांकि महाशिवरात्रि पर निशिता काल पूजा का समय रात 12:09 बजे से शुरू हो रहा है, जो देर रात 01:00 बजे तक है. ऐसे में जिन लोगों को महाशिवरात्रि पूजा रात्रि के समय करनी है, उन्हें शिव पूजा के लिए कुल 51 मिनट का समय मिलेगा.

महाशिवरात्रि व्रत 2023 पारण समय
जो लोग 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, वे अगले दिन 19 फरवरी को व्रत का पारण करेंगे. 19 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत का पारण सुबह 06 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 24 मिनट के बीच कभी भी किया जा सकता है.

महाशिवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान सदाशिव महाशिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे. इस वजह से महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है. इसके अलावा महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन भी माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811