Let’s travel together.

कंगना ने सिद्धार्थ-कियारा के लिए किया पोस्ट, दोनों की करि तारीफ

66

बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अगले हफ्ते 6 तारीख को राजस्थान के जैसलमेर में शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सूर्यगढ़ पैलेस पूरी तरह से सज चुका है। वहीं, अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा के एक पोस्ट साझा किया है।

दरअसल, कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक वीडियो साझा कर उनके प्यार की तारीफ की है। कंगना ने लिखा, ‘ये कपल कितना प्यारा है…फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही हमें कभी सच्चा प्यार देखने को मिलता है। दोनों एक साथ खूबसूरत दिखते हैं।’ इसके साथ कंगना ने सिद्धार्थ और कियारा को टैग भी किया है। कंगना की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी के प्री फंक्शन 5 तारीख से शुरू होने जा रहे हैं। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रहे यासीन दोनों की शादी की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी के ‘RC 15’ के को-स्टार राम चरण भी शादी में शरीक होंगे। इसके अलावा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के भी वेडिंग में आने की जानकारी है।

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता था और ऐसे में फैंस भी फिल्मी पर्दे पर ही नहीं असल में भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थीं और अब 6 फरवरी को कपल सात फेरे लेना वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811