Let’s travel together.

कोरोना महामारी के दौरान मृत हो गए व्यक्तियों के उत्तराधिकारी यों को अनुग्रह राशि दिलाने में मदद करेगा प्राधिकरण

0 587

आवेदन नहीं करने या निरस्त होने वाले व्यक्तियों की पहचान कर तैयार करेंगे प्रकरण

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

कोरोना महामारी में मृत व्यक्तियों एवं माता-पिता को खोकर बेसहारा होने के बावजूद भी अभी तक जिन उत्तराधिकारियों एवं बच्चों को एक्सग्रेशिया प्रतिकर की राशि नहीं मिल पाई है उनकी मदद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा ऐसे व्यक्तियों के प्रकरण तैयार कर उन्हें अनुग्रह राशि दिलाने में समन्वय की भूमिका अदा की जाएगी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार जैन ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के संबंध में एक्सग्रेशिया प्रति कर की राशि प्रदान किए जाने के संबंध में राज्य सरकार को निर्देशित किया है जिले में निवासरत ऐसे परिजन या बच्चे जिनके परिवार में किसी की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है ऐसे व्यक्तियों की संपूर्ण जानकारी पोर्टल में अपलोड कर प्रतिकर राशि का भुगतान होना है। श्री जैन ने बताया कि आज भी हमारे आसपास ऐसे कई बच्चे हैं जिनके माता पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी से हुई है किंतु उन्हें आज तक प्रतिकर की राशि प्राप्त नहीं हुई उनके द्वारा राशि की प्राप्त हेतु आवेदन नहीं किया गया है या फिर उनका आवेदन किन्ही कारणों से निरस्त कर दिया गया है और वे जिला प्रशासन के निर्णय से असंतुष्ट हैं तो उनकी मदद प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जिनके परिजनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से हुई है और उन्हें आज तक प्रतिकर की राशि प्राप्त नहीं हुई है ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर प्रतिकर की राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र तैयार कर सूक्ष्मता से परीक्षण कर उन्हें अनुग्रह की राशि प्राप्त करने में समन्वय की भूमिका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अदा की जा रही है उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उनकी जानकारी में ऐसे कोई व्यक्ति या बच्चे हो जिन्होंने कोविड-19 में अपने परिवार जनों को खो दिया है और उन्हें राज्य शासन से प्रति करके राशि प्राप्त नहीं हुई है तो ऐसे व्यक्तियों को समस्त दस्तावेजों सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर उज्जैन के कार्यालय में भेजें या कार्यालय ईमेल आईडी secdlsaujn@mp.gov.in पर प्रेषित करें ताकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें एक्सग्रेशिया प्रतिकर राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा सके. इस कार्य हेतु प्राधिकरण द्वारा पैरा लीगल वालंटियर को भी नगर एवं गांवों में भेजकर पीड़ित व्यक्तियों की मदद की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811