Let’s travel together.

तीन चिताओं पर छह शव, पति-पत्नी, मां-बेटी व भाई-बहन का एकसाथ अंतिम संस्कार

71

खंडवा। आदिवासी विकासखंड खालवा के वनग्राम सुंदरदेव में गुरुवार को एक ही मोहल्ले से एक साथ छह अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। अधिकांश घरों में दोपहर तक चूल्हा भी नहीं जला। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। तीन चिताओं पर छह शवों को रखा गया था। सीमावर्ती बुरहानपुर जिले में देड़तलाई-शेखपुरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर ट्रक और लोडिंग मिनी वाहन के बीच भिड़ंत में छह मजदूरों की मौत हो गई थी। सात से अधिक महिला-पुरुष घायल हुए थे। सभी मजदूर खालवा विकासखंड के वनग्राम सुंदरदेव के होने से गुरुवार को शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सभी महाराष्ट्र से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। सड़क हादसे में ग्राम के तीन परिवारों ने छह सदस्यों को खो दिया है। इनमें पति-पत्नी, मां-बेटी व भाई-बहन शामिल है। हादसे में घायल दस वर्षीय रविंद्र पुत्र रमेश के सिर से मां और पिता का साया उठ गया है। दुर्घटना उसके पिता 35 वर्षीय रमेश पुत्र मंगल और 31 वर्षीय मां जामवंती पत्नी रमेंश की मौत हो गई। घायल रामसिंग ने हादसे में अपनी पत्नी 34 वर्षीय पार्वती बाई और 12 वर्षीय बेटी नंदिनी को खो दिया है। ग्राम के ही श्रीराम के दो बच्चे 10 वर्षीय लक्ष्मी और चार वर्षीय दारासिंग की भी मौत हो गई है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

सुंदरदेव के मजदूरों की सड़क दुर्घटना में मौत पर क्षेत्रीय विधायक व वनमंत्री विजय शाह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होने मृतक परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। ग्राम सरपंच प्रवीण कास्डेकर ने भी दुःख जताते हुए बताया कि यह हमारे गांव के लिए यह बेहद दुखद घटना है। सभी मृतकों के स्वजनों को अंत्येष्टि सहायता प्रदान की गई है। सरकार की संबल योजना के अलावा वनमंत्री शाह के निर्देश पर वन सुरक्षा समिति द्वारा भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811