सरीन गोयल भोपाल
भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रोज मैरी स्कूल की बिल्डिंग से एक युवक कूद गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि युवक किसी कारण से नाराज था जिसे पकड़ने के लिए पीछे पुलिस वाले खड़े थे और वह पुलिस वालों को अपने पास आने के लिए मना कर रहा था जैसे ही पुलिस वाले उसके नजदीक है वह नीचे कूद गया महत्वपूर्ण बात यह भी है कि नीचे भी पुलिस वाले खड़े थे जिसमें एक पुलिस वाले को कुछ छोटे आई है युवक को अस्पताल लेकर गए हैं
युवक के कूदने का कारण अभी अज्ञात पुलिस मौके पर पहुंची।एक पुलिस वाले को गंभीर चोट आई है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बच्चे को बचाने में घायल हुए कोलार के जबाँज उपनिरीक्षक जय कुमार सिंह से जे के अस्पताल पहुँचकर भेंट की.बच्चे का भी कुशल क्षेम जाना बच्चे का सीटी स्कैन एवं उपचार किया जा रहा है.
छत से कूदने वाला लड़का रोज मैरी स्कूल का ही कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था. जिसका नाम ऋषभ भट्ट है. वह क्यों कूद रहा था इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जाता है कि जब लड़का नीचे कूदा तो वह सीधे उपनिरीक्षक के ऊपर आकर गिरा. हादसा इतना गंभीर हो सकता था कि उसे हमेशा के लिए अपंग हो सकता था. लेकिन उप निरीक्षक के साहस की वजह से उस लड़के जान बच गई. छात्र का इलाज अभी जेके अस्पताल में चल रहा है.
बताया जा रहा है कि कक्षा 11 वी में उसे एडमिशन नहीं दिया जा रहा था, क्यू की वो चोरी के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था 1 साल से स्कूल नही आया था बीते एक सप्ताह से शिक्षको को स्कूल में जाकर गाली दे रहा था,