बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ वितरण कार्यक्रम कार्यालय नगर परिषद बरेली में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। जिसमे केंद्र एवं राज्य सरकार के 14 विभागों की कुल 33 योजनाओ का लाभ सीधे हितग्राहियों को दिया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चोधरी ने हितग्राही मूलक योजनाओ को वताते हुये कहा कि विकास की रीढ़ है सड़क गांव से शहर तक सड़क का विकास हुआ है सड़को के निर्माण से विकास सम्भव हुआ आवास योजना,लाड़ली लक्ष्मी योजना,एवं अन्य क्रियान्वित योजनाओ के विषय मे विस्तार से वताया।

उपस्थित गरीब एवं विकलांग हितग्राहियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये । इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी कर।मचारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,पत्रकार,एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
।