नाम सुरेन्द्र जैन धरसीवा
जनवरी माह का अंतिम दिन दो गरीबों मजदूर परिवारों के लिए दर्दनाक रहा यहां उधोगों द्वारा डंप किये गए डोलाचार ने तीन जिंदगियां लील लीं।

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू से लगे सांकरा में वर्षो पहले जब डोलाचार का कोई उपयोग नहीं था तब उधोगों ने जहां तहां अपना डोलाचार डंप किया था लेकिन अब उसका उपयोग ईंट भट्ठों पावर प्लांटों में होने लगा है।ग्रामीण मजदूर गैस की बढ़ती महंगाई से निजात पाने इसी डोलाचार में मिट्टी मिलाकर लड्डू बनाते है और उन्हें सुखाकर सिगड़ी में जलाकर अपना भोजन पकाते हैं इससे उन्हें थोड़ी सी मेहनत में गैस की महंगाई से बचत होती है.

सांकरा में ग्रामीण जमीन में दबे उसी डोलाचार को ईंधन के लिए निकालते थे मंगलबार को जब वह डोलाचार निकाल रहे थे तभी ऊपरी मिट्टी की परत उनके ऊपर गिरी जिसमे 5 गरीब मजदूर दब गए दो महिलाओं व एक पुरुष की मौत हुई एक गंभीर रूप से घायल किशोरी के उपचार जारी है….टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जांच उपरांत दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी..