Let’s travel together.

बजट से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में आई भारी गिरावट

66

इकोनॉमिक सर्वे से ठीक पहले सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा उससे पहले दोनों ही धातुओं की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है. आज सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी का भाव 68500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव-

कितना सस्ता हुआ सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 57018 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

चांदी का क्या है भाव?

इसके अलावा MCX पर चांदी की कीमतों की बात करें तो आज सिल्वर 0.07 फीसदी फिसलकर 68543 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिकी गोल्ड 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 1,939.20 डॉलर प्रति औंस पर था. इसके अलावा चांदी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23.733 डॉलर प्रति औसपर थी.

चेक करें अपने शहर के रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811