प्रदेश के अन्य जिलों के साथ भोपाल जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नकारी के अनुसार सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही मूलक तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें राज्य शासन द्वारा किए जा रहे विकास संबंधी कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन भी होगा। हालांकि दूसरी तरफ इसे 2023 के विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार ने पूरे प्रशासनिक अमले को झोंककर इसके बहाने हर घर को जोडऩे की तैयारी की है।
हर बूथ पर 53 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार गुजरात में प्रत्येक बूथ पर 53 प्रतिशत मत हासिल करने पर काम किया उसी प्रकार कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर बूथ को सशक्त करने में जुटेंगे। राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी से लेकर मंडल तक के पदाधिकारियों को बूथ पर जिम्मेदारी से जोडऩे का काम करना होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.