Let’s travel together.

अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य….कहा- बिना कुर्सी के उसी तरह तड़प रहे हैं, जिस तरह बिना पानी के मछली

84

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बस्‍ती पहुंचे। यहां उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्‍कार वितरण किया। साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बिना कुर्सी के तड़प रहे हैं। जिस तरह बिना पानी के मछली तड़पती है। वह और उनकी पार्टी के अपराधी, गुंडे तड़प रहे हैं। इनकी तड़प को हम दूर नहीं कर सकते।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बयानों के बारे में पूछे जाने पर केशव प्रसाद मौर्य बोले कि अखिलेश यादव जो चाहें करवाएं। उन्‍हें ऐसा करवाने का अधिकार है। वे इस तरह की जो बातें बोल रहे हैं। वह वे नहीं अखिलेश यादव बोल रहे हैं और उनकी मानसिकता बोल रही है। अखिलेश यादव बिना कुर्सी के उसी तरह तड़प रहे। जिस तरह बिना पानी के मछली तड़पती है। वह और उनकी पार्टी के अपराधी, गुंडे तड़प रहे हैं। इनकी तड़प को हम दूर नहीं कर सकते। जनता ने तय कर दिया कि सपा दबंगई और गुंडई खत्‍म नहीं कर सकती। इसलिए उत्‍तर प्रदेश से उनकी सफाई कर दी।

आयोजन नहीं होता तो गांव में सिमट जाती प्रतिभा

खेल महाकुंभ के समापन पर डिप्‍टी सीएम कहा कि बस्‍ती के सांसद खेल महाकुंभ अपने आप में बेजोड़ है। बस्‍ती अपने आप में एक हस्‍ती है। यहां के बच्‍चों ने जिस तरह अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वह देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हों, यही शुभकामना है। इस तरह का आयोजन न होता तो गांव की प्रतिभा गांव में ही सिमट कर रह जाती। ब्‍लॉक की ब्‍लॉक स्‍तर तक। लेकिन ब्‍लॉक स्‍तर पर हुए आयोजन के बाद जिला स्‍तर पर आयोजन कर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया गया।

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में सबको सम्‍मान मिल रहा

2014 से पहले खेल की यह स्थिति नहीं थी। पीएम मोदी के हाथ में देश औऱ सीएम योगी के हाथ में प्रदेश की बागडोर जब से आपने सौंपा, तब से निरन्‍तर खेल और विकास के क्षेत्र में बेहतर हो रहा है। युवाओं को लगातार आगे करने के लिए प्रेरित करने का काम हो रहा है। पहले अवार्ड परिवार, जाति, राज्‍य और पार्टी को देखकर दिया जाता था। पीएम मोदी के नेतृत्‍व में सबका साथ, सबका विकास ही नहीं सबको सम्‍मान, सबको अधिकार देने का काम हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811