Let’s travel together.

जबलपुर में पूर्व मंत्री के रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग, युवक की मौत

61

 जबलपुर ।  बेलबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात शादी समारोह के अंतर्गत मेंहदी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। लोग खुशी में नाच गा रहे थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। 12 बोर बंदूक से चली गोली 26 वर्षीय युवक के सीने में घुस चुकी थी जिसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के रिश्तेदार प्रद्युम्न सोनकर ने चलाई थी। जिससे पुलिस लाइन निवासी रोहित पिल्ले की मौत हो गई। गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। खून से लथपथ रोहित को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्दी समारोह के दौरान हुई घटना

सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल व अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजन को सौंपा जाएगा। रोहित के पिता पुलिस विभाग में हवलदार हैं। घटना पांडे अस्पताल घमापुर के पास रहने वाले मिंटू सोनकर के घर आयोजित हल्दी समारोह के दौरान की है। ओमती सीएसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि जांच की जा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली।

पूर्व मंत्री के बेटे का साला है आरोपित

बेलबाग पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मिंटू के घर हल्दी की रस्म चल रही थी। इस दौरान गीत-संगीत पर तमाम लोग थिरक रहा था। मेंहदी कार्यक्रम में पुलिस लाइंस निवासी रोहित पिल्ले भी गया था। वहीं प्रद्युम्मन सोनकर भी वहां आया था। खुशी के माहौल में प्रद्युम्नन ने अपनी 12 बोर की बंदूक से गोली चला दी। गोली सीधे रोहित के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद प्रद्युम्नन मौके से फरार हो गया। प्रद्युम्न पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के बेटे पार्षद राम सोनकर का साला बताया जाता है।

अस्पताल में जमा हुई भीड़, पुलिस ने सम्हाला मोर्चा

घटना के कुछ देर बाद ही रोहित के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। यहां जवान बेटे के शव को देखकर मां किरण पिल्ले व अन्य स्वजन के आंसू थम नहीं रहे थे। इधर ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव और गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल भी अस्पताल पहुंचे। जहां रोहित के स्वजन और घटना के चश्मदीदों से बातचीत की। रोहित के शव को अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया है।

दो महीने पहले ही हुआ था पिता का आपरेशन

रोहित के चाचा पीएस पिल्ले ने बताया कि रोहित के पिता वासु का दो माह पूर्व ही हृदय का आपरेशन हुआ है। जैसे ही बड़े बेटे रोहित की मौत की खबर वासु को लगी, तो वे बदहवास हो गए। छोटे भाई विवेक की आंखों से भी आंसू नहीं थम रहे थे। कोई यह मानने तैयार नहीं था कि जिस रोहित को उन्होंने कुछ देर पहले सही-सलामत देखा था, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। रोहित की बहन की शादी हो चुकी है वह पुणे में रहती है। रोहित निजी कंपनी में कार्य करता था तथा अविवाहित था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811