Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सांची विश्वविद्यालय में उल्लास से मना बंसतोत्सव

0 62

कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता ने की सरस्वती पूजा, छात्रों ने दी प्रस्तुति

रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी समारोह विधि-विधान से मनाया गया। मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर वेदोक्त पूजा अर्चना की गई। कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता एवं कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी ने शास्त्रोक्त विधि से मां सरस्वती की पूजा की।

कुलपति महोदया ने मां सरस्वती वाग्मय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कुलसचिव प्रो चतुर्वेदी ने कहा कि बंसत का उत्सव भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में मातृशक्ति की महत्ता सर्वविदित है एवं मां सरस्वती ने नाद के द्वारा हमें स्वरज्ञान दिया जिससे संचार और समस्त कलाओं का प्रादुर्भाव हुआ।

इस अवसर पर विवि के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। भारतीय चित्रकला विभाग द्वारा मां सरस्वती वंदना, सरस्वती पर आधारित नृत्य एवं कुछ छात्रों ने बंसत पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811